हनीमून के लिए बेस्ट हैं भारत की ये जगहें


By Abhishek Pandey03, Dec 2022 06:58 PMjagran.com

हनीमून

शादी के बाद किसी भी कपल का हनीमून पर जाना एक-दूसरे को समझने का बहुत ही अच्छा समय होता है।

हनीमून के लिए बेस्ट 5 डेस्टिनेशन

यदि आप भी शादी के बाद हनीमून डेस्टिनेशन की तलाश कर रहे हैं, तो हम आपको देश की 5 बेस्ट हनीमून डेस्टिनेशन के बारे में बताने जा रहे हैं।

श्रीनगर

हनीमून के लिए श्रीनगर काफी बेहतरीन जगह है, यहां पर आपको चारों ओर खूबसूरत पहाड़ और डल झील की खूबसूरती देखने को मिलेगी।

अंडमान एंड निकोबार

अंडमान एंड निकोबार में 300 के करीब छोटे आईलैंड है, जो किसी कपल के लिए परफेक्ट जगह हो सकती है।

गोवा

गोवा एक ऐसी जगह है, जहां पर देश-विदेश से कपल हनीमून के लिए आते हैं।

दार्जिलिंग

चाय के बागानों के लिए प्रसिद्ध दार्जिलिंग बेहद ही खूबसूरत हिल स्टेशन है। सर्दियों में यहां का मौसम बेहद ही लुभावना होता है।

केरल

केरल में कई नदियों, नहरों और तालाबों का जोड़ है, यहां पर आप किराए पर हाउसबोट भी ले सकते हैं।