35 के बाद कमजोर होने लगती हैं हड्डियां, ऐसे करें बचाव


By Amrendra Kumar Yadav26, Sep 2023 09:03 PMjagran.com

हड्डियों का कमजोर होना

महिलाओं में अक्सर यह समस्या पाई जाती है। 35 की उम्र के बाद हड्डियां कमजोर होने लगती हैं।

जोड़ों में दर्द

बदलती लाइफस्टाइल और खानपान के कारण इस उम्र से ही जोड़ों में दर्द और अन्य समस्याएं होने लगती हैं।

टिप्स

इससे बचने के लिए कुछ टिप्स अपनाई जा सकती हैं, जो हड्डियों को मजबूत करने में सहायक हैं।

कैल्शियम युक्त चीजों का करें सेवन

कैल्शियम की कमी से हड्डियां कमजोर होने लगती हैं, इनकी मजबूती के लिए कैल्शियम युक्त चीजों जैसे दूध, पनीर आदि का सेवन करना चाहिए।

दही का करें इस्तेमाल

दही में कैल्शियम पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। हड्डियों के लिए जरूरी कैल्शियम इसमें पाया जाता है।

पालक

इसमें आयरन की पर्याप्त मात्रा पाई जाती है। पालक को रोजाना खाने से खून की कमी नहीं होती है और हड्डियां मजबूत रहती हैं।

आलू बुखारे

यह एक ऐसा फल है जिसे खाने से ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा कम हो जाता है। हड्डियों से संबंधित समस्याओं से बचने के लिए इसका सेवन करना चाहिए।

पढ़ते रहें

लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com