रोजाना सिर्फ 2 भीगी अंजीर खाएं, इम्यूनिटी और हड्डियां होंगी मजबूत


By Amrendra Kumar Yadav25, Jul 2023 04:44 PMjagran.com

ड्राई फ्रूट्स

हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इनमें मौजूद पोषक तत्व हमारे शरीर में ऊर्जा की पूर्ति करते हैं। इनमें से ही एक है अंजीर।

पोषक तत्व

अंजीर में जिंक, फाइबर, मैंग्नीज, आयरन, मैग्नीशियम आदि पाया जाता है। इसके अलावा इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स भी पाए जाते हैं।

अंजीर खाने के लाभ

इसे खाने से इम्यूनिटी मजबूत होती है। इसके अलावा शरीर को अन्य लाभ होते हैं।

डायबिटीज से राहत

अंजीर खाने से डायबिटीज की समस्या में राहत मिलती है। इसमें क्लोरोजेनिक एसिड और पोटैशियम पाया जाता है।

इम्यूनिटी होती है मजबूत

इसका सेवन दूध के साथ करने पर इम्यूनिटी मजबूत होती है। दूध में उबालकर इसका सेवन करें।

हड्डियां होती हैं मजबूत

इसे खाने से हड्डियां मजबूत होती हैं और दांत भी सही होते हैं। एनीमिया की बीमारी में इसका सेवन बहुत फायदेमंद होता है।

महिलाओं के लिए है फायदेमंद

यह महिलाओं के लिए बहुत फायदेमंद है। इसमें मौजूद विटामिन्स और खनिज पीरियड के दिनों में एनर्जेटिक बनाए रखते हैं।

भिगोकर खाएं

सूखी अंजीर न खाएं, यह नुकसान कर सकती है। अंजीर को रातभर के लिए भिगो दें और फिर सुबह खाएं।

पढ़ते रहें

लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com