अकेले रहने से बढ़ सकता है इन 5 रोगों का खतरा


By Ashish Mishra11, Dec 2023 11:46 AMjagran.com

अकेलेपन का शिकार

कई लोगों को अकेले रहना पसंद होता है। लोगों से न मिलना-जुलना बीमारी होने का खतरा बन सकता है। आइए जानते हैं कि अकेले रहने के किन रोगों के होने का खतरा रहता है?

आदत बिगड़ना

अकेलापन व्यक्ति को कमजोर बना देता है। कई बार लोगों की आदत बिगड़ने लगती है और स्मोकिंग जैसे रास्ते पर चलने लगते हैं।

सोशल एंग्जायटी की समस्या

जो लोग अकेले रहना ज्यादा पसंद करते हैं, उन्हें सोशल इंग्जायटी जैसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे लोगों को दूसरों से बात करने में डर सा लगने लगता है।

डायबिटीज की समस्या

अकेलापन मोटापे को बढ़ावा देता है। ऐसे लोगों में टाइप-2 डायबिटीज होने का खतरा ज्यादा रहता है। इससे बचने के लिए तनाव को दूर करना जरूरी होता है।

तनाव की समस्या

अकेलापन व्यक्ति को मानसिक रूप से कमजोर कर देता है। जिसके चलते वह अपना आत्मविश्वास खोने लगता है।

क्रॉनिक बीमारियां

अकेलापन कई तरह की गंभीर बीमारियों को जन्म देता है। यह ब्लड प्रेशर, हार्ट अटैक और मोटापे के जोखिम को बढ़ा देता है।

कैंसर की समस्या

अकेले रहने से शरीर में हॉर्मोनल बदलाव होने लगते हैं। जिसकी वजह से इम्यूनिटी कमजोर होने लगती है और शरीर कैंसर का शिकार होने लगता है।

मनपसंद का गाना सुनना

अकेलेपन से बचने के लिए अपनी मनपसंद के गाने सुनना चाहिए। इससे मानसिक स्थिति पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

पढ़ते रहें

लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ