लहसुन कार्बोहाइड्रेट्स, कॉपर, फास्फोरस, प्रोटीन, पोटैशियम, आयरन, विटामिन, मैंगनीज और कैल्शियम आदि से भरपूर होता है।
लहसुन ऐसे ही सुपरफूड्स में से एक है। यह एक ऐसी औषधि है, जो लगभग हर घर में रोजाना किसी न किसी रूप में इस्तेमाल की जाती है।
आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप लंच से पहले लहसुन की तीन कलियां खाते हैं, तो इससे क्या होता है? आइए इसके बारे में जानें।
लहसुन में एलिसिन नाम का एक सल्फर कंपाउंड पाया जाता है, जो सूजन कम करने के साथ-साथ मुंहासे से निजात दिलाता है।
लंच से पहले लहसुन की 3 कलियां खाने से स्किन साफ होती है क्योंकि यह एक बेहतरीन एंटी-ऑक्सीडेंट है।
लहसुन के सेवन से कोलेस्ट्रोल लेवल भी कम होता है, जो कि हार्ट हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद है। आप भी लंच से पहले लहसुन की 3 कलियां खा सकते हैं।
लहसुन ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल करने में मदद करता है, जिससे हाइपरटेंशन की समस्या से बचाव किया जा सकता है।
लहसुन में शक्तिशाली माइक्रोबियल और एंटी-वायरल गुण होते हैं। ऐसे में लंच से पहले लहसुन की 3 कलियां चबाने से ओरल हेल्थ बेहतर होती है।
इन सभी समस्याओं में लहसुन फायदेमंद हो सकता है। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com