किस चीज से चेहरा हो सकता है काला, ऐसे पाएं छुटकारा


By Ashish Mishra24, Aug 2024 11:33 AMjagran.com

चेहरे काला होना

कई बार लोगों के चेहरे पर कालापन आने लगता है। ऐसा होने पर चेहरा भद्दा लगने लगता है। आइए जानते हैं कि किस चीज से चेहरा काला होने लगता है?

लाइफस्टाइल और खानपान में बदलाव

कई बार व्यक्ति के खानपान और लाइफस्टाइल में बदलाव होने पर चेहरे पर कालेपन की समस्या होने लगती है। इसके अलावा, कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

चेहरा काला क्यों होता है?

अक्सर लोगों में देखा जाता है कि अचानक से उनका चेहरा काला होने लगता है। इसके कई सारे कारण हो सकते हैं।

स्मोकिंग करना

आज के समय में कई लोग स्मोकिंग करते हैं। ऐसे लोगों को चेहरे पर अचानक कालापन आने लगता है। स्मोकिंग करने से फेफड़ों पर बुरा असर पड़ता है।

ज्यादा देर तक धूप में रहना

कई बार लोग ज्यादा देर तक धूप में रहते हैं। इससे चेहरे पर कालेपन की समस्या होने लगती है। सुबह 10 बजे से दोपहर 02 बजे के बीच धूप में निकलने से बचना चाहिए।

तनाव की समस्या

इस समस्या का सामना करने वाले लोगों के चेहरे पर कालापन आने लगता है। अगर आप तनाव करते हैं, तो आपके चेहरे की नेचुरल रंगत दूर होने लगती है।

पर्याप्त नींद लें

चेहरे को कालेपन से बचाने के लिए रोजाना कम से कम 7-8 घंटे की पर्याप्त नींद लेनी चाहिए। इसके अलावा, दिनभर में कम से कम 8-10 गिलास पानी पिएं।

एक्सरसाइज करें

शरीर को फिट रखने के लिए रोजाना कम से कम 20-30 मिनट तक एक्सरसाइज करें। ऐसा करने से चेहरे पर निखार आता है और कालेपन की समस्या दूर होती है।

पढ़ते रहें

चेहरा काला होने के कारणों को जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ