सर्दियों में मटर खाने से शरीर होगा फुर्तीला


By Farhan Khan07, Dec 2024 07:00 AMjagran.com

पोषक तत्वों से भरपूर मटर

मटर में आयरन, जिंक, मैग्नीज, कॉपर, फाइबर और एंटी-ऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व होते हैं। यह खाने में भी स्वादिष्ट होती हैं।  

मटर खाने के फायदे

आज हम आपको बताएंगे कि सर्दियों में मटर खाने से शरीर को क्या फायदे मिल सकते हैं? आइए इसके बारे में जानें।  

अर्थराइटिस में फायदेमंद

अगर आप अर्थराइटिस की समस्या से जूझ रहे हैं, तो ऐसे में आपको मटर खानी चाहिए। इसमें सेलेनियम होता है।

पाचन दुरुस्त

सर्दियों के मौसम में मटर खाने से आपके पाचन दुरुस्त हो सकता है क्योंकि इसमें फाइबर मौजूद होता है।

इम्यूनिटी स्ट्रांग

मटर एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं। ऐसे में रोजाना इसका सेवन करने से आपकी इम्यूनिटी स्ट्रांग हो सकती है।

दिल रहेगा सेहतमंद

हार्ट के मरीजों डाइट में मटर जरूर शामिल करनी चाहिए। यह उनके लिए किसी रामबाण से कम नहीं है।

वेट लॉस

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, मटर में कैलोरी की मात्रा काफी कम पाई जाती है। ऐसे में वेट लॉस के लिए आप इसका सेवन कर सकते हैं।  

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com