लहसुन विटामिन-सी, विटामिन-बी6, मैंगनीज, सेलेनियम, कैल्शियम, आयरन, फास्फोरस और फाइबर जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है।
लहसुन का सेवन आप कच्चा और पक्का दोनों तरह से कर सकते हैं। जिसे खाने से आप लंबे समय तक सेहतमंद रह सकते हैं।
आज हम आपको बताएंगे कि लहसुन को देसी घी में फ्राई करके खाने से क्या फायदे मिलते हैं? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।
लहसुन को घी में भूनकर खाने से ब्रेन स्ट्रोक के खतरे से बचा जा सकता है। इसके साथ आपका बीपी भी नॉर्मल रहेगा।
अगर आपकी इम्यूनिटी वीक रहती है, तो ऐसे में आपको लहसुन को देसी घी में फ्राई करके खाना चाहिए। इससे इम्यूनिटी स्ट्रांग हो सकती है।
लहसुन को घी में भूनकर खाने से आपको दिल से जुड़ी बीमारियां नहीं होंगी। आपको रोज लहसुन को घी में भूनकर खाना चाहिए।
अगर आप रोजाना लहसुन को घी में भूनकर खाते हैं, तो इससे आप कब्ज, एसिडिटी और अपच जैसी गंभीर समस्याओं से दूर रहेंगे।
शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल घटाने के लिए घी वाला लहसुन किसी रामबाण से कम नहीं है। आपको रोज इसका सेवन करना चाहिए।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com