लौंग में प्रोटीन, आयरन, कार्बोहाइड्रेट्स, कैल्शियम, फास्फोरस, पोटेशियम, विटामिन और फाइबर से भरपूर होती है।
आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप रोज एक हफ्ते तक एक लौंग खाते हैं, तो इससे क्या फायदे मिलते हैं? आइए जानें।
लौंग में मौजूद एंटी-सेप्टिक गुण आपकी ओरल हेल्थ को अच्छा बनाते हैं। इससे मुंह के छालों और दांत के दर्द में आराम मिलता है।
लौंग एक बेहतरीन एंटी-ऑक्सीडेंट है। ऐसे में रोज एक लौंग चबाने से आपकी इम्यूनिटी मजबूत हो सकती है।
लौंग में एंटी-इंफ्लेमटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। ऐसे में खाने के बाद एक लौंग चबाने से ब्लोटिंग, गैस और एसिडिटी से राहत मिलती है।
अगर आपको मुंह से बदबू आती है, तो आपके लिए रोज एक लौंग चबाना किसी रामबाण से कम नहीं है। रोज खाएं।
लौंग में यूजेनॉल और फ्लेवोनॉयड जैसे हाइड्रो एल्कोहलिक कंपाउंड पाए जाते हैं, जो हड्डियों में मिनरल की मात्रा भी बढ़ाते हैं।
गले की खराश की समस्या को दूर करने लिए आप रोज एक लौंग चबा सकते हैं। इससे आपको सुकून मिलेगा।
इन सभी समस्याओं से राहत पाने के लिए रोज एक लौंग जरूर चबाएं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com