आंखें हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग हैं। जिससे हम संसार की सभी चीजें देख पाते हैं। ऐसे में आंखों का हेल्दी होना बेहद जरूरी है।
आज हम आपको उन खराब आदतों के बारे में बताएंगे, जो आपकी आंखों को कमजोर बना सकती हैं। आइए इन आदतों के बारे में जानें।
कम रोशनी में पढ़ने से आंखों में तनाव और थकावट महसूस होती है। लंबे समय तक ऐसा करने से आंखों की रोशनी भी कम हो सकती है।
धूप का चश्मा न पहनने से स्क्वैमा हो सकता है। स्क्वैमा एक प्रकार का कैंसर है, जो आंखों में हो सकता है।
इस स्थिति से बचने के लिए धूप का चश्मा जरूर पहनें। इस चश्मे को पहनने से आंखों की रोशनी को बचाने में मदद मिल सकती है।
ज्यादा समय तक कंप्यूटर, लैपटॉप, स्मार्टफोन या टीवी की स्क्रीन देखने से आंखें धीरे-धीरे कमजोर होने लगती हैं।
इन उपकरणों से नीली रोशनी निकलती है, जो आंखों को थका देती है। इसके चलते फोकस करने से आंखों में तनाव होता है।
पर्याप्त नींद न लेने से आंखों में सूजन और थकावट महसूस होती है। इसके चलते आंखों की रोशनी कम हो सकती है।
अगर अपनी आंखों को हेल्दी बनाए रखना चाहते हैं, तो ऐसे में आज ही इन आदतों को कहे बाय-बाय। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com