करवाचौथ का त्योहार इस साल 20 अक्टूबर को मनाया जा रहा है। ऐसे में आप यदि अपने साड़ी या लहंगे लुक को और ज्यादा खूबसूरत बनाना चाहती हैं तो हसीनाओं के जैसे गोल्डन नेकपीस कैरी करें।
दिव्या खोसला ने रेड कलर की गोल्डन वर्क साड़ी के साथ चोकर नेकपीस पहना हुआ है। जो उनको बेहद खूबसूरत बना रहा है।
आप भी करवाचौथ पर अंकिता लोखंडे की तरह डबल गोल्डन नेकपीस पहनकर खुद को एकदम अप्सरा बना सकती हैं।
अभिनेत्री का रेड सिल्क साड़ी के साथ कंट्रास्ट कॉम्बिनेशन में गोल्डन महारानी नेकलेस काफी जंच रहा है। ऐसे नेकपीस लुक को रॉयल बना देते हैं।
यदि आपकी यह पहली करवाचौथ हैं तो आप कियारा आडवाणी की तरह रेड लहंगे के संग ब्रॉड नेकपीस कैरी करके गॉर्जियस लुक पा सकती हैं।
काजोल ने येलो साड़ी के साथ चोकर कुंदन गोल्डन बीड्स वाला नेकपीस स्टाइल किया हुआ है। जो उनके लुक की शोभा बढ़ा रहा है।
आप कुछ फंकी ट्राई करने के सोच रही हैं तो परिणीति के जैसी सिंपल साड़ी के साथ ऐसा कंठी नेकपीस ट्राई कर सकती हैं। इसमें आप स्मार्ट नजर आएंगी।
नयनतारा का मल्टी लेयर गोल्डन नेकपीस एकदम ट्रेडिशनल लुक दे रहा है। आप इसको भी करवाचौथ पर पहन सकती हैं।