नवरात्रि की शुरुआत होने के साथ जगह-जगह डांडिया नाइट का आयोजन भी शुरू हो चुका है। ऐसे में आप इस बार यूनिक दिखने के लिए साड़ी या लहंगा नहीं बल्कि स्कर्ट-टॉप को स्टाइल करें। आज हम आपको कुछ स्टाइलिश लुक्स दिखाने जा रहे हैं।
टीवी की नागिन अदा खान ऑरेंज कलर की प्लेन स्कर्ट लहरिया प्रिंट डिजाइनर स्लीव्स चोली में गॉर्जियस लग रही हैं। ये आपके डांडिया नाइट लुक में आग लगा देगा।
डांडिया नाइट के लिए श्वेता तिवारी की प्रिंटेड फ्लेयर स्कर्ट के साथ वन शोल्डर टॉप लुक बेस्ट रहेगा। इसे आप किसी पुरानी साड़ी से भी बनवा सकती हैं।
शिल्पा शेट्टी येलो कलर की साटन सर्कल प्रिंट स्कर्ट, लूज फिटिंग टॉप में स्टाइलिश लग रही हैं। आप इस लुक को भी कॉपी कर सकती हैं।
डांडिया नाइट पर ऋशिता भट्ट के फ्लोरल प्रिंट स्कर्ट टॉप से अपने लुक में चार चांद लगा सकती हैं। पफ स्लीव्स ब्लाउज स्कर्ट के संग काफी खूबसूरत लग रहा है।
अदिति राव हैदरी की सिल्क ऑफ व्हाइट स्कर्ट प्लेन ब्लैक फुल स्लीव्स क्रॉप टॉप के साथ काफी रॉयल लुक दे रहा है। यंग गर्ल्स इसे ट्राई कर सकती हैं।
हैवी कैरी करना है तो उसके लिए आप नूपुर सेनन के जैसी हैवी जरी वर्क स्कर्ट डीप वी नेक नॉट ब्लाउज को पहन सकती हैं। ये काफी खूबसूरत लुक दे रहा है।
निकिता दत्ता की रेड फ्लोरल प्रिंट स्कर्ट गोल्डन पैच वर्क ब्लाउज के साथ काफी ग्लैमरस लुक दे रही हैं। डांडिया नाइट के लिए ये बेस्ट लुक है।