प्रोटीन, आयरन, फाइबर, सोडियम और कार्बोहाइड्रेट जैसे कई पोषक तत्वों से भरपूर कद्दू का इस्तेमाल आमतौर पर कई घरों में किया जाता है।
इसकी सब्जी, जूस या हलवा तो आपने भी खाया होगा, लेकिन क्या आप आप जानते हैं कि इसकी मदद से टेस्टी और हेल्दी चिप्स भी तैयार किए जा सकते हैं।
बनाने की रेसिपी आज हम आपके लिए कद्दू के छिलके के चिप्स बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं, जो बच्चों से लेकर बड़ों तक को खूब पसंद आने वाली है।
कद्दू के छिलके से चिप्स बनाने के लिए सबसे पहले एक बेकिंग ट्रे में कद्दू के छिलके रख दें। अब एक ब्रश की मदद से इनके ऊपर तेल लगा लीजिए।
इसके बाद इसके ऊपर नमक डालिए। अब इसके ऊपर चिली फ्लेक्स और ओरेगेनो डालें। अब इन सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
इसके बाद आपको ओवन को 180 डिग्री पर 5 मिनट के लिए प्रीहीट कर लेना है। अब इस ट्रे को ओवन में रखकर करीब 10 मिनट तक बेक कर लें।
बस तैयार हैं, कद्दू के छिलकों से बने क्रिस्पी चिप्स। गर्मागर्म चाय या फिर पसंदीदा चटनी के साथ इसका लुत्फ उठाएं।
अगर आप इसके चिप्स का सेवन करते हैं तो इससे इम्यूनिटी बेहतर होती है इसके अलावा वेट लॉस में भी यह फायदेमंद होते हैं।
अगर आप कद्दू के छिलके से बने चिप्स का सेवन करना चाहते हैं तो ये रेसिपी जरूर ट्राई करें। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com