गर्मियों में खाएं ये 5 सब्जियां, सेहत रहेगी चकाचक


By Farhan Khan17, Apr 2024 02:08 PMjagran.com

गर्मी का मौसम

गर्मी का मौसम आते ही कई लोगों को पाचन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इस दौरान सेहतमंद फूड्स खाने की सलाह दी जाती है।

सेहतमंद फूड्स

ऐसे में अपनी डाइट में कुछ खास सब्जियों को शामिल करने से आप पाचन को दुरुस्त रख सकते हैं और गर्मी का भरपूर आनंद ले सकते हैं।

खाएं ये सब्जियां

आइए उन 5 सब्जियों के बारे में जानते हैं, जिन्हें गर्मियों में अपनी डाइट में शामिल करना फायदेमंद होता है।

लौकी का सेवन

लौकी एक ऐसी सब्जी है जो न केवल स्वादिष्ट होती है बल्कि पाचन के लिए भी बहुत फायदेमंद मानी जाती है। इसमें भरपूर मात्रा में पानी और फाइबर होता है, जो पाचन क्रिया को दुरुस्त रखती है।

करेला खाएं

करेले का स्वाद भले ही कड़वा हो, लेकिन इसके फायदे अनगिनत हैं. करेला पाचन एंजाइमों को उत्तेजित करता है, जिससे भोजन का पाचन आसानी से हो जाता है।

गर्भवती महिलाएं खाने से बचें

करेले का जूस या सब्जी बनाकर इसका सेवन किया जा सकता है। हालांकि, गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं को करेले का सेवन करने से बचना चाहिए।

पालक रोजाना खाएं

पालक आयरन और फोलिक एसिड का रिच सोर्स है। साथ ही, इसमें फाइबर भी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। यह पाचन क्रिया को दुरुस्त रखने के साथ-साथ पेट की सफाई करने में भी मदद करता है।

1 खीरा रोज

खीरा पानी और मिनरल्स से भरपूर होता है, जो गर्मी के दिनों में शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है। साथ ही, इसमें मौजूद फाइबर पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करता है।

अगर आप भी गर्मियों में खुद को सेहतमंद रखना चाहते हैं तो ऐसे में ये सब्जियां जरूर खाएं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com