खाली पेट खाएं यह फल, पाचन समेत दूर होंगी ये समस्याएं


By Ashish Mishra17, Apr 2024 01:51 PMjagran.com

खाली पेट फल खाना

कई फल ऐसे होते हैं, जिसे खाली पेट खाने से सेहत को फायदे होते हैं। आइए जानते हैं कि खाली पेट कौन-सा फल खाने से पाचन की समस्या दूर होने लगती है?

खानपान पर ध्यान देना

शरीर को हेल्दी रखने के लिए खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। खानपान और लाइफस्टाइल में बदलाव होने पर कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं।

खाली पेट आंवला खाएं

आंवला शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होता है। रोजाना खाली पेट आंवले का सेवन करने से पाचन समेत कई तरह की समस्याएं दूर होने लगती हैं।

आंवले में पाए जाने वाले पोषक तत्व

इसमें विटामिन सी, आयरन, पोटैशियम, कैल्शियम, फ्लेवोनॉयड्स और एंटी ऑक्सीडेंट होता है। यह शरीर को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाता है।

पाचन को दुरुस्त रखना

आंवले में पर्याप्त मात्रा में फाइबर होता है। इसे खाली पेट खाने से कब्ज की समस्या दूर होने लगती है और शरीर में जमा होने वाले सारे टॉक्सिंस बाहर निकलने लगते हैं।

बालों के लिए फायदेमंद

अगर आपके बाल ज्यादा मात्रा में झड़ने लगते हैं या समय से पहले सफेद होने लगे हैं तो रोजाना खाली पेट आंवला खाएं। इससे बाल हेल्दी होने लगता है।

इम्यूनिटी मजबूत करना

आंवला में पर्याप्त मात्रा में विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाया जाता है। इसे खाली पेट खाने से इम्यूनिटी मजबूत होने लगती है।

डायबिटीज में फायदेमंद

आंवला डायबिटीज के मरीजों के बेहद ही फायदेमंद होता है। इसमें क्रोमियम होता है जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है।

पढ़ते रहें

शरीर को हेल्दी रखने के लिए खाए जाने वाले पोषक युक्त चीजों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ