दार्जिलिंग अपनी नेचुरल ब्यूटी और हरे-भरे चाय के बागानों और मनमोहक मौसम के लिए जाना जाता है।
यह पश्चिम बंगाल का एक हिल स्टेशन है जो गर्मियों में घूमने के लिए सबसे बेस्ट जगहों में से एक है क्योंकि गर्मियों में यहां का मौसम और भी खूबसूरत हो जाता है।
नाइटेंगल पार्क दार्जिलिंग का एक खूबसूरत पार्क है, जो अपने फूलों और हरे-भरे पेड़ों के लिए जाना जाता है।
यह पार्क आराम करने और प्रकृति का आनंद लेने के लिए एक शानदार जगह है। यहां आप बच्चों के साथ भी घूम सकते हैं।
द रॉक गार्डन एक बेहतरीन पिकनिक स्पॉट है। वॉटरफॉल और बोटिंग सुविधाएं आपको नेचर को एक्सप्लोर करने का मौका देगा जो कि आपको शहर में बिल्कुल नहीं मिल सकता।
विक्टोरिया वॉटरफॉल दार्जिलिंग का सबसे ऊंचा झरना है, जो 86 मीटर की ऊंचाई से गिरता है।
यह झरना अपनी भव्यता और नेचुरल ब्यूटी के लिए फेमस है। विक्टोरिया वॉटरफॉल के पास एक नौका विहार भी है, जिसका आनंद आप ले सकते हैं।
सैंथल झील दार्जिलिंग की एक शांत और खूबसूरत झील है। यह झील नौका विहार और मछली पकड़ने के लिए प्रसिद्ध है।
अगर आप गर्मियों में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो यह जगह एकदम बेस्ट है। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com