मुलेठी और शहद को मिक्स करके खाने से क्या होता है?


By Farhan Khan29, Oct 2024 12:56 PMjagran.com

मुलेठी और शहद का सेवन

मुलेठी एक आयुर्वेदिक दवा है, जिसका सेवन लोग सीधे रूप से करते हैं। वहीं इसे शहद में मिक्स करके चबाने से आपको ये फायदे मिल सकते हैं।

पाचन होता है बेहतर

मुलेठी में एंटी-वायरल, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। जो पाचन को बेहतर बनाने का काम करता है।

ऐसे करें सेवन

एक कप उबलते पानी में 3-5 मिनट के लिए एक चम्मच कुचली हुई मुलेठी और एक चम्मच शहद को डालकर इसका सेवन करें।

इम्यूनिटी स्ट्रांग

मुलेठी और शहद का एक साथ सेवन करने से आपकी कमजोर इम्यूनिटी बूस्ट हो सकती है। जिससे आप लंबे समय तक सेहतमंद रह सकते हैं।

बैड कोलेस्ट्रॉल का खात्मा

मुलेठी और शहद दोनों ही एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं, जो शरीर में जमे बैड कोलेस्ट्रॉल को बाहर निकालने में मददगार माना जाता है।

मुलेठी का चाय में थोड़ा सा शहद मिक्स करके पिएं

इसका सेवन करने के लिए आप मुलेठी का चाय में थोड़ा सा शहद मिक्स करके पिएं। कुछ दिनों में ही फायदा नजर आने लगेगा।

सर्दी-खांसी से राहत

मुलेठी और शहद के सेवन से सर्दी-खांसी की परेशानी को कम किया जा सकता है। आपको भी सेवन करना चाहिए।

पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द से निजात

मुलेठी और शहद को मिक्स करके खाने से पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द और ऐंठन से निजात मिलती है।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com