मखाना एक प्रकार का बीज है, जो यूरीले फेरोक्स पौधे से मिलता है। इन्हें कई लोग फॉक्स नट या कमल के बीज के नाम से भी जानते हैं।
कई लोग मखाने को भूनकर नमकीन नाश्ते के रूप में खाना पसंद करते हैं, तो वहीं कुछ लोग करी, साइड डिश या डेसर्ट में इसे खाते हैं।
कई पोषक तत्वों से भरपूर मखाना हमारी सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद है। इसे खाने से कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से भी राहत मिलती है।
ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि मखाना खाने से कौन-कौन से रोग दूर होते हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।
मखाने में कैलोरी और फैट कम होता है और यह प्रोटीन और फाइबर का अच्छा स्रोत है। ऐसे में यह उन लोगों के लिए एक अच्छा विकल्प है, जो वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं।
मखाना मैग्नीशियम का एक अच्छा स्रोत है, जो एक मिनरल है, जो हृदय स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है। मैग्नीशियम हार्ट बीट को कंट्रोल करने में मदद करता है।
फाइबर का बेहतरीन स्रोत होने की वजह से मखाना पाचन स्वास्थ्य के लिए काफी लाभकारी है। इसमें मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करता है।
मखाना एंटीऑक्सीडेंट का एक अच्छा स्रोत है, जो ऐसे कंपाउंड हैं, जो शरीर को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करते हैं। इससे कैंसर जैसी घातक बीमारी से बचा जा सकता है।
अगर आप भी लंबे समय तक सेहतमंद रहना चाहते हैं तो मखाना जरूर खाएं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com