प्रोटीन की कमी से शरीर में क्या होता है?


By Farhan Khan06, May 2024 11:00 AMjagran.com

प्रोटीन की आवश्यकता

प्रोटीन एक जरूरी माइक्रोन्यूट्रिएंट है जिसकी जरूरत हमें डेली बेसिस पर पड़ती है। इसे मसल्स, बालों, स्किन और हार्मोन का बिल्डिंग ब्लॉक समझा जाता है।

प्रोटीन की कमी के संकेत

ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि अगर शरीर में इस न्यूट्रिएंट्स की कमी हो जाए तो कई तरह के नुकसान उठाने पड़ सकते हैं।

इलास्टिन, कोलाजेन और केराटिन

आपके स्किन, बाल और नाखून ज्यादातर इलास्टिन, कोलाजेन और केराटिन जैसे प्रोटीन से बने होते हैं।

हेयर फॉल की समस्या

अगर इस न्यूट्रिएंट्स की कमी हो जाए तो नाखून टूटने लगेंगे, स्किन बेजान नजर आएगी और हेयर फॉल हो सकता है।

मसल्स को मेंटेन रखना

पर्याप्त प्रोटीन का इनटेक मांसपेशियों के साथ-साथ ताकत बनाने और बनाए रखने में मदद करती है। ये मसल्स को मेंटेन के लिए भी अहम है।

मांसपेशियों को नुकसान

मांसपेशियों का नुकसान प्रोटीन की कमी के पहले लक्षणों में से एक है जिसे कोई भी नोटिस कर सकता है।

बढ़ सकती है भूख

प्रोटीन आपके शरीर को ऊर्जा देता है, अगर आपको इसकी कमी हो जाए तो भूख ज्यादा बढ़ सकती है।

वजन रहता है मेंटेन

ऐसे में प्रोटीन का पर्याप्त सेवन करते रहना चाहिए, ये आपके वजन को मेंटेन रखने में भी मदद करता है।

अगर आप भी अपने शरीर में कुछ इस तरह के संकेत देखते हैं तो तुरंत प्रोटीन लेना शुरू कर दें।