लहसुन का इस्तेमाल डाइट में अलग-अलग तरीके से किया जाता है। यह खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ काफी हेल्दी भी होता है। लहसुन किसी सुपरफूड कम नहीं होता।
आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप रोजाना सुबह में खाली पेट लहसुन की 1 कली खाते हैं, तो इससे शरीर को क्या फायदे मिल सकते हैं? आइए इसके बारे में जानें।
लहसुन में विटामिन-सी, विटामिन-बी6, मैंगनीज, सेलेनियम, कैल्शियम, आयरन, पोटेशियम, एलिसिन और फास्फोरस जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।
इन दिनों लोग तेजी से दिल से जुड़ी बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। अपने दिल को हेल्दी रखने के लिए आपको लहसुन की 1 कली जरूर खानी चाहिए।
आज के समय में हड्डियां कम उम्र में ही वीक होने लगती है। लहसुन हड्डियों के लिए रामबाण माना जाता है। इसमें कैल्शियम पाया जाता है।
जो लोग रोजाना अपनी डाइट में लहसुन की 1 कली शामिल करते हैं, तो इससे उनमें कभी खून की कमी नहीं हो सकती क्योंकि यह आयरन का रिच सोर्स होता है।
गर्मियों में अक्सर हमारी इम्यूनिटी वीक होती है। अपनी इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए आप रोजाना लहसुन की 1 कली जरूर खाएं और फिर देखें कमाल।
अगर आपका पेट अक्सर खराब रहता है, तो आपको एक बार लहसुन ट्राई करना चाहिए। लहसुन की केवल 1 कली आपका पाचन बढ़िया बना सकती है।
लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com