शरीर को हेल्दी रखने के लिए पिएं इस फूल का पानी


By Farhan Khan23, Jun 2025 03:19 PMjagran.com

चक्र फूल होता है हेल्दी

भारतीय किचन में रखें मसालें स्वाद से भरपूर होने के साथ साथ सेहत के लिए भी शानदार माने जाते हैं। चक्र फूल इन्हीं, मसालों में से एक माना जाता है। यह पोषक तत्वों से भरपूर होता है।

चक्र फूल का पानी पीने के फायदे

आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप चक्र फूल का पानी पीते हैं, तो इससे आपके शरीर को क्या फायदे मिल सकते हैं? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।

चक्र फूल में मौजूद पोषक तत्व

चक्र फूल में आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, विटामिन-बी1, विटामिन-बी2, विटामिन-बी6, विटामिन-ई, सेलेनियम, जिंक, पोटेशियम और कॉपर जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।

हड्डियां होंगी मजबूत

अगर आप रोजाना चक्र फूल का पानी पीते हैं, तो इससे आपकी हड्डियां मजबूत हो सकती हैं। इस पानी में भरपूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है।

खून की कमी होगी पूरी

जिन लोगों को रोजाना चक्र फूल का पानी पीने की आदत होती है। उन लोगों में खून की कमी कभी नहीं होती क्योंकि यह पानी आयरन का रिच सोर्स माना जाता है।

दिल रहता है हेल्दी

इन दिनों लोग तेजी से दिल से जुड़ी बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। दिल को हेल्दी रखने के लिए चक्र फूल का पानी पिया जा सकता है। इसमें पोटेशियम होता है।

स्किन रहेगी हेल्दी

गर्मियों में स्किन का खास ख्याल रखने की सलाह दी जाती है। स्किन को हेल्दी रखने के लिए आपको चक्र फूल का पानी पी सकते हैं। इस पानी में विटामिन-ई होता है।

पेट संबंधी परेशानियों से राहत

जो लोग पेट संबंधी परेशानियों से जूझ रहे हैं, उन लोगों को रोजाना फाइबर से भरपूर चक्र फूल का पानी पीना चाहिए। आपको काफी आराम मिलेगा।

लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com