खजूर एक नेचुरल स्वीटनर है, जो सेहत के लिए बेहद ही फायदेमंद है। भूरे रंग का खजूर खाने में बेहद ही मुलायम होता है।
खजूर में कई तरह के विटामिंस और मिनरल्स मौजूद होते हैं। आयरन, मैग्नीशियम, पोटैशियम, फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट, कार्बोहाइड्रेट आदि भरपूर होते हैं।
डायबिटीज के पेशेंट को खजूर का सेवन बहुत कम ही करना चाहिए वरना ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है।
ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप सुबह में 2 भीगे हुए खजूर खाते हैं तो इससे शरीर को क्या फायदे मिल सकते हैं।
जब आप खजूर को भिगोते हैं, तो इसमें मौजूद टैनिन/फाइटिक एसिड निकल जाता है। भिगोने से ये पचाने में आसान भी हो जाते हैं।
ऐसे में यदि आप खजूर खाना चाहते हैं, तो खाने से पहले खजूर को रात भर 8 से 10 घंटे के लिए पानी में भिगो दें।
शुरुआत में हर किसी को सिर्फ 2 खजूर ही खाना चाहिए। जो लोग वजन बढ़ाना चाहते हैं, वो खजूर रोजाना 4 खा सकते हैं।
इसके अलावा हड्डियों की समस्या से बचे रहना चाहते हैं तो सुबह में 2 भीगे हुए खजूर का सेवन करें। यह बोन हेल्थ को इंप्रूव करता है।
अगर आप अपनी हड्डियां मजबूत करना चाहते हैं या वजन बढ़ाना चाहते हैं तो सुबह में भीगे 2 खजूर खाएं।