चुकंदर को सुपर फूड के रूप में जाना जाता है। इसमें विटामिन, खनिज और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।
इसके अलावा आप चुकंदर का जूस भी पी सकते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और इलेक्ट्रोलाइट्स जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो मस्तिष्क और हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा देते हैं।
ऐसे में आइए जानते हैं सर्दियों में चुकंदर के जूस पीने के क्या फायदे हैं। ताकि आप लंबे समय तक सेहतमंद रह सकें।
अगर आप हाई बीपी से परेशान हैं, तो रोजाना एक गिलास चुकंदर का जूस जरूर पिएं क्योंकि इसमें नाइट्रेट की मात्रा अधिक होती है।
फाइबर से भरपूर चुकंदर का जूस पाचन के लिए काफी फायदेमंद होता है। जिन लोगों को कब्ज की समस्या है, वो अपनी डाइट में चुकंदर का जूस जरूर शामिल करें।
नियमित रूप से चुकंदर का जूस पीने से याददाश्त तेज होती है। इसमें मौजूद नाइट्रेट रक्त वाहिकाओं के फैलाव को बढ़ावा देकर और मस्तिष्क में रक्त के प्रवाह को बढ़ाकर इसे हेल्दी रखता है।
चुकंदर में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो शरीर की कई गंभीर बीमारियों को कम करने में मदद करते हैं। इससे मोटापा, हृदय रोग, यकृत रोग जैसी घातक बीमारियों से छुटकारा मिल सकता है।
चुकंदर का जूस विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। इसमें कई पौष्टिक गुण पाए जाते हैं। इस जूस को पीने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है।
लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com