कमल के पत्ते से बनी चाय एक प्रकार की हर्बल टी होती है, जो कई तरह के औषधीय गुणों से भरपूर होती है।
यह चाय सूखे कमल के पत्तों से तैयार किया जाता है। सबसे पहले इसकी शुरुआत प्राचीन चीन में हुई थी। जो लगभग पूरे एशिया में लोकप्रिय हो रही है।
आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप कमल के पत्ते की चाय पीते हैं, तो इससे क्या फायदे मिलते हैं? आइए इसके फायदे के बारे में जानें।
कमल के पत्ते से बनी चाय में पोटैशियम की मात्रा अधिक होती है, जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है। आपको भी यह चाय पीनी चाहिए।
कमल के पत्तों में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। ऐसे में इसके पत्तों से बनी चाय पीने से शरीर में सूजन और जलन कम होती है।
कमल के पत्तों में ऐसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में मदद करते हैं। इससे तेजी से वेट लॉस होने लगता है।
कमल के पत्ते से बनी चाय में फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो पाचन तंत्र को सही बनाए रखती है और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत दिलाती है।
कमल के पत्ते की चाय में फ्लेवोनोइड्स और एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल कर हार्ट की हेल्थ को बनाए रखते हैं।
इन सभी समस्याओं से निजात पाने के लिए आपको यह चाय जरूर पीनी चाहिए। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com