सुबह जागते ही यदि आपको भी चाय पीने की आदत है तो यह लत भविष्य में आपके लिए काफी परेशानी भरी हो सकती है।
हेल्थ एक्सपर्ट का भी मानना है कि सुबह यदि खाली पेट चाय या कॉफी का सेवन करते हैं तो सेहत के लिए ये नुकसानदायक हो सकता है।
ऐसे में चाय के ऑप्शन के रूप में शहद और दालचीनी के पानी का सेवन कर सकते हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
शहद और दालचीनी का पानी पाचन के लिए बहुत अधिक फायदेमंद होता है। शहद में ऐसे एंजाइम होते हैं, जो पाचन को आसान बनाते हैं।
इसके अलावा दालचीनी में एंटी-माइक्रोबियल गुण होते हैं, जिससे अपच, कब्ज व गैस की समस्या दूर होती है। पेट की आंतें स्वस्थ रहती है।
डायबिटीज के मरीजों के लिए भी शहद ज्यादा फायदेमंद होता है। वहीं दूसरी ओर दालचीनी इंसुलिन सेंसिटिविटी में सुधार करके ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद करती है।
यदि आप शहद और दालचीनी का पानी से दिन की शुरुआत करते हैं तो शरीर का मेटाबॉलिज्म तेज होता है।
ब्लड शुगर कंट्रोल रहता है। यह फैट बर्न करने में भी मदद करता है। शरीर का वजन कंट्रोल में रहता है।
अगर आप भी लंबे समय तक सेहतमंद रहना चाहते हैं तो सुबह में शहद और दालचीनी के पानी का सेवन जरूर करें। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com