Coffee में यह 1 चीज मिलाकर पिएं, सेहत रहेगी चकाचक


By Farhan Khan24, Aug 2024 01:30 PMjagran.com

कॉफी का सेवन

एक कप कॉफी पीने से आप पूरे दिन एनर्जी से भरपूर रहते हैं। हालांकि कॉफी ज्यादा नहीं पीनी चाहिए क्योंकि इसमें कैफीन होता है।

कॉफी में घी मिलाकर पीने के फायदे

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अगर आप कॉफी में घी मिलाकर पीते हैं, तो इससे सेहत को कई फायदे होते हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।

वेट लॉस

अगर आप कॉफी में घी मिलाकर पीते हैं, तो इससे तेजी से वेट लॉस हो सकता है। मोटापे से परेशान व्यक्ति इसका सेवन कर सकते हैं।  

एसिडिटी में राहत

कॉफी में घी डालकर पीने से पेट से जुड़ी समस्याएं जैसे कि एसिडिटी और अपच आदि में राहत मिलती है। आपको भी पीनी चाहिए।

एनर्जेटिक महसूस करना

ब्लैक कॉफी विद घी का सेवन करने से एनर्जी मिलती है और फैट बर्न होता है। इससे दिनभर एनर्जेटिक महसूस होता है।

जोड़ों में दर्द से निजात  

कॉफी में घी डालकर सेवन करने से जोड़ों में दर्द कम होता है और शरीर का लचीलापन बरकरार रहता है, जिससे वर्कआउट करने में परेशानी नहीं होती।

दिमाग रहता है एक्टिव

कॉफी में कैफीन और घी में हेल्दी फैट्स होते हैं। सुबह के समय यह दिमाग को एक्टिव करने के लिए सबसे बेस्ट कॉम्बिनेशन है।

कोलेस्ट्रॉल घटाने में मददगार

नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को पिघलाने में घी वाली कॉफी बेहद लाभकारी है। कोलेस्ट्रॉल में इसका सेवन करना जरूर करना चाहिए।

आप भी इन समस्याओं से राहत पाने के लिए कॉफी में घी मिलाकर पी सकते हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com