इन रोगों से लड़ने के लिए Beetroot Juice किसी रामबाण से कम नहीं


By Farhan Khan02, Aug 2024 12:06 PMjagran.com

चुकंदर का जूस

चुकंदर के जूस में पोटैशियम, आयरन, मैग्नीशियम, जिंक कॉपर, विटामिन और मिनरल्स जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह सेहत को अच्छा रखता है।

चुकंदर का जूस पीने के फायदे

आज हम आपको बताएंगे कि चुकंदर का जूस पीने से शरीर को क्या फायदे मिलते हैं? आइए इन फायदों के बारे में विस्तार से जानें।  

बैड कोलेस्ट्रॉल करता है कम

चुकंदर के जूस में फाइटोन्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं, जो बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में काफी मदद करते हैं।

दिल रहता है हेल्दी

इसके साथ ही चुकंदर का जूस पीने से दिल भी हेल्दी रहता है। ऐसे में आपको रोजाना इसका जूस जरूर पीना चाहिए।

वजन रहता है कंट्रोल

चुकंदर के जूस में कैलोरी और फैट्स दोनों ही कम होते हैं। ऐसे में रोजाना चुकंदर पीने से वजन कंट्रोल में रहता है।

सूजन होती है कम

चुकंदर का जूस एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है। अगर आपके शरीर में सूजन रहती है, तो यह जूस जरूर पिएं। आपको राहत मिलेगी।

एनीमिया से बचाव  

चुकंदर के जूस में आयरन पाया जाता है। ऐसे में इसका जूस पीने से शरीर में आयरन की कमी नहीं होती और एनीमिया से बचाव होता है।

पाचन होगा मजबूत

चुकंदर का रस फाइबर से भरपूर होता है, जो पाचन तंत्र को हेल्दी रखने में मदद करता है। साथ ही यह कब्ज की समस्या से भी छुटकारा दिलाता है।

इन सभी रोगों से लड़ने के लिए चुकंदर का जूस जरूर पिएं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com