आज के समय में अधिकतर लोग बालों की समस्या से परेशान हैं। बहुत कम उम्र में ही लोगों के बाल सफेद होने लगते हैं।
बालों के सफेद होने पर लोग तमाम उपाय करते हैं। कुछ लोग हेयर कलर का इस्तेमाल करते हैं, वहीं कुछ लोग डाई का भी सहारा लेते हैं। इन प्रोडक्ट्स में केमिकल्स पाए जाते हैं, जो बालों के लिए नुकसानदायक होते हैं।
ऐसे में इन प्रोडक्ट्स के साइड इफेक्ट से बचने के लिए कॉफी पाउडर से जुड़ा यह उपाय कर सकते हैं। इस हेयर पैक का इस्तेमाल कर बालों की सफेदी को दूर करने में मदद मिलेगी।
इस हेयर पैक को बनाने के लिए कॉफी के अलावा करी पत्ता और कलौंजी की आवश्यकता होगी। इसे बनाने के लिए पैन में 2 कप पानी रख दें।
पानी जब उबलने लगे तब इसमें करी पत्ते मिलाएं, इसके बाद में इसमें ब्लैक टी मिलाएं। अच्छे से मिलाकर उबलने दें।
थोड़ी देर बाद इस पानी में एक चम्मच कॉफी पाउडर और एक चम्मच कलौंजी मिलाकर अच्छे से हिलाते रहें।
इसे 5 मिनट तक उबालें। अच्छे से उबालने के बाद इसे स्प्रे बॉटल में भर लें। इसे बालों में करीब 1 घंटे तक लगाएं और धो लें।
इस हेयर मास्क का इस्तेमाल हफ्ते में 2-3 बार कर सकते हैं। इसका इस्तेमाल करने से बालों में जल्द ही फर्क नजर आने लगेगा।
बालों की सफेदी को दूर करने के लिए यह हेयर मास्क इस्तेमाल किया जा सकता है। लाइफस्टाइल से जुड़ी से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Jagran.Com