कान में जमी गंदगी को मिनटों में निकालें, अपनाएं ये तरीके


By Ashish Mishra18, Aug 2024 03:03 PMjagran.com

कान में गंदगी

कई बार कानों में गंदगी जमने से परेशानी होने लगती है। आइए जानते हैं कि कान जमी गंदगी को निकालने के लिए कौन से तरीके अपनाने चाहिए?

सुनने में परेशानी

कान में मैल जमने पर कम सुनाई देने लगता है। इससे कानों में कई तरह तरह की समस्याएं होने लगती है।

अपनाएं ये उपाय

कान में जमी गंदगी को निकालने के लिए आसान तरीके अपनाने चाहिए। कई उपाय ऐसे हैं, जिसे अपनाने से मिनटों में कान की गंदगी निकल जाती है।

बादाम के तेल का उपयोग

कान में जमी गंदगी को निकालने के लिए बादाम की 1-2 बूंद को कान में डाल लें। इसके बाद कुछ मिनट तक उसी दिशा में मोड़कर रखें। ऐसा करने गंदगी बार निकलने लगती है।

बेकिंग सोडा का इस्तेमाल

इसे पानी की बूंदों में घोलकर कान में डाल लें। इसे कुछ देर तक काान में डाले रखें। ऐसा करने से मैल मुलायम होकर बाहर निकलने लगती है।

गुनगुने पानी का उपयोग करें

एक रबर बल्ब की मदद से कान में गुनगुने पानी को डालें। इसके बाद तौलिए पर पानी को बहने दें। इससे कान की मैल बाहर निकलने लगती है।

ग्लिसरीन का इस्तेमाल करें

इसकी कुछ बूदें कान में डालना बेहद लाभकारी होता है। ऐसा करने से कान की त्वचा मुलायम होने लगती है और जमी हुई गंदगी बाहर निकलने लगती है।

डॉक्टर से सालह लें

कान में जमी गंदगी को साफ करने के लिए इन तरीकों को अपनाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें। बिना डॉक्टर की सलाह के इन उपायों को करना नुकसानदायक हो सकता है।

पढ़ते रहें

शरीर को हेल्दी के उपाय को जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ