कच्चा आम, कैरी, अमिया, रॉ मैंगो ये नाम सुनते ही हर किसी के मुंह में पानी आ जाता है। ये टेस्टी फल सिर्फ स्वाद ही नहीं सेहत के लिए भी बहुत अच्छा माना जाता है।
ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि गर्मियों में कच्चा आम खाने से कौन-सी बीमारी खत्म होती है। आइए जानें।
कच्चा आम फाइबर का एक अच्छा स्रोत है, जो पाचन में सुधार करने और कब्ज, सूजन, अपच और दस्त को दूर करने में मदद करता है। इसके अलावा कच्चा आम खाने से यह बीमारियां भी दूर होती है।
कच्चा आम विटामिन सी से भरपूर होता है। ऐसे में इसके सेवन से आपकी इम्यूनिटी बढ़ती है और आप कई रोगों व संक्रमणों से बचे रहते हैं।
ये टेस्टी फल आपके हार्ट को भी हेल्दी रखता है। इसमें प्रचुर मात्रा में पोटेशियम होता है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है।
कच्चा आम विटामिन सी के साथ ही विटामिन ए और ई से भी भरपूर होता है। यह शरीर को ठंडा रखता है।
अगर आप कच्चा आम के साथ नमक खाते हैं तो यह आपको डिहाइड्रेशन से बचाता है क्योंकि इसमें सोडियम क्लोराइड प्रचुर मात्रा में होता है।
कच्चे आम में विटामिन सी, मैग्नीशियम और कैल्शियम भरपूर मात्रा में होता है, जो शरीर के लिए एक तरह से डिटॉक्स ड्रिंक का काम करती है। जिससे आपका लिवर साफ होता है।
अगर आप भी इन बीमारियों से निजात पाना चाहते हैं तो कच्चे आम का सेवन जरूर करें। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com