उलटकंबल का पौधा इन 3 परेशानियों की है 1 दवा


By Farhan Khan18, Mar 2025 07:00 PMjagran.com

उलटकंबल के पौधे के फायदे

आयुर्वेद में उलटकंबल का पौधा विशेष महत्व रखता है। आज हम आपको बताएंगे कि उलटकंबल का पौधा किन बीमारियों में रामबाण माना जाता है। आइए, इसके बारे में जानें।

पीरियड्स का दर्द होगा कम

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, पीरियड्स के दर्द को दूर करने के लिए उलटकंबल के पौधे का इस्तेमाल किया जा सकता है। यह दर्द को कम करने में सहायक हो सकता है।

उलटकंबल की छाल का पानी पिएं

इसके लिए उलटकंबल की छाल को पानी में उबालें और फिर उसे छानकर पीएं। स्वाद के लिए आप इसमें शहद भी मिला सकते हैं।

सिर दर्द से मिलेगी निजात

जिन लोगों के सिर में तेज दर्द रहता है, उन्हें उलटकंबल के पौधे का उपयोग करना चाहिए। आप इसे कुछ इस तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं।

माथे पर उलटकंबल के फूलों से बना लेप लगाएं

सबसे पहले उलटकंबल के फूलों को अच्छे से पीस लें। अब इनका रस निकालें। रस निकालने के बाद इसका लेप बनाकर माथे पर लगाएं। आपको काफी आराम मिलेगा।

डायबिटीज में लाभकारी

डायबिटीज एक लाइलाज बीमारी है, जिसे केवल खानपान और दवा के जरिए कंट्रोल किया जा सकता है। उलटकंबल का पौधा डायबिटीज में बेहद फायदेमंद माना जाता है।

फूल के रस से बना काढ़ा पिएं

इसके लिए आप उलटकंबल के फूल के रस से बना काढ़ा अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इससे आपका शुगर लेवल कंट्रोल में रहेगा।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव केवल सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com