मीठी तुलसी के ये फायदे जानेंगे तो दंग रह जाएंगे


By Farhan Khan29, Sep 2025 04:31 PMjagran.com

तुलसी होती है हेल्दी

अगर हम तुलसी की बात करें, तो यह धार्मिक दृष्टि के साथ-साथ सेहत के लिहाज से भी बेस्ट मानी जाती है। यह बड़े से बड़े रोग को ठीक करने में काफी कारगर मानी जाती है।

मीठी तुलसी खाने के फायदे

आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप मीठी तुलसी का सेवन करते हैं, तो इससे आपके शरीर को क्या फायदे मिल सकते हैं? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।

मीठी तुलसी में मौजूद पोषक तत्व

मीठी तुलसी में आयरन, विटामिन-ए, विटामिन-सी, प्रोटीन, फाइबर, मैग्नीशियम, पोटेशियम, और एंटी-ऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर को निरोग रखने का काम करती है।

दिल रहेगा हेल्दी

इन दिनों लोग तेजी से दिल से जुड़ी बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। अपने दिल को हेल्दी रखने के लिए आपको मीठी तुलसी का सेवन कर सकते हैं। इसमें पोटेशियम होता है।

पेट रहेगा चकाचक

जो लोग खराब पेट की समस्या से जूझ रहे हैं। उन लोगों को रोजाना मीठी तुलसी खानी चाहिए। इसमें फाइबर होता है और फाइबर पेट को चकाचक रखने का काम करता है।

इम्यूनिटी होगी स्ट्रांग

बदलते मौसम में अक्सर हमारी इम्यूनिटी वीक हो जाती है। अपनी वीक को स्ट्रांग बनाने के लिए आपको मीठी तुलसी डाइट में शामिल करनी चाहिए। यह विटामिन-सी का रिच सोर्स होती है।

खून की कमी होगी पूरी

जिन लोगों के शरीर में अक्सर खून की कमी हो जाती है। उन लोगों को आयरन से भरपूर मीठी तुलसी खानी चाहिए क्योंकि आयरन शरीर में खून की कमी को पूरा करता है।

मीठी तुलसी लिमिट में खाएं

आपको इन मीठी तुलसी का सेवन करते समय इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि इसे लिमिट में ही खाएं। ज्यादा खाने से आपकी तबीयत बिगड़ सकती है।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com