शरीर को स्वस्थ रखने के लिए कई तरह की चीजें खाने की सलाह दी जाती है। अंजीर इन्हीं में से एक है। इसे हम अंग्रेजी में फिग के नाम से भी जानते हैं, जो खाने में काफी टेस्टी होता है।
अंजीर में विटामिन-ए, विटामिन-बी, विटामिन-सी, कैल्शियम, आयरन, मैग्रीशियम, फास्फोरस, मैंगनीज, सोडियम, पोटेशियम, और डाइटरी फाइबर जैसे पोषक तत्व होते हैं।
आज हम आपको बताएंगे कि किस 1 समस्या में भीगे अंजीर खाना लाभकारी हो सकता है? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें। ताकि आपको भी सही जानकारी हो सकें।
अगर आप मोटापे की समस्या से जूझ रहे हैं, तो ऐसे में आपको भीगे अंजीर खाने चाहिए। इससे आपका वेट लॉस हो सकता है क्योंकि अंजीर में उच्च मात्रा में फाइबर होता है।
फाइबर पेट को जल्दी भर देता है और लंबे समय तक भूख लगने से भी रोकता है। इसके साथ ही यह कम कैलोरी लेने में भी आपकी मदद कर सकता है।
वजन घटाने के लिए आप सूखा या ताजा अंजीर खा सकते हैं। इसके लिए आप रात में 2 अंजीर को पानी में भिगोकर रख दें। सुबह खाली पेट इनका सेवन करें।
आप दूध में भी अंजीर भिगोकर खा सकते हैं। दूध में भिगोने से इसकी तासीर ठंडी हो जाती है। साथ ही साथ यह हेल्दी और पौष्टिक से भरपूर होता है।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com