मस्तिष्क शरीर का वो अंग है, जो पूरे शरीर को मॉनिटर करता है और ऐसे में अगर मॉनिटर ही अस्वस्थ हो जाए, तो शरीर बेकार हो जाता है।
शरीर को काम करने के लिए स्वस्थ मस्तिष्क की जरूरत होती है। आज हम आपको कुछ ऐसी आदतों के बारे में बताएंगे, जो दिमाग को अंदर से खोखला कर सकती हैं। आइए जानें।
वो कहते हैं न चिंता चिता समान है, इसलिए कभी भी स्ट्रेस नहीं लेना चाहिए क्योंकि लंबे समय तक स्ट्रेस लेने से याददाश्त कमजोर होने लगती है। निर्णय लेने में भी मुश्किल हो सकती है।
कई रिसर्च पेपर में बात निकलकर सामने आई है कि सिगरेट, बीड़ी, अल्कोहल और गुटखा आदि का सेवन करने से दिमाग पर नेगेटिव असर पड़ता है। आज ही इनसे दूरी बना लें।
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अगर आप पर्याप्त मात्रा में नींद नहीं लेते हैं, तो इससे आपका मस्तिष्क कमजोर हो सकता है। बेहतर होगा कि भरपूर नींद लें।
अगर आप सोशल दुनिया से दूरी बनाकर रखते हैं, तो यह आपके ब्रेन की सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसे में अपने दोस्त और परिवार के साथ वक्त बिताएं।
खानपान का सीधा असर हमारे दिमाग पर पड़ता है। ऐसे में जो लोग लिमिट से ज्यादा जंक फूड का सेवन करते हैं, इससे उनकी सोचने-समझने की क्षमता कम हो सकती है।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com