मिश्री से शरीर को मिलते हैं कई लाभ, इन चीजों के साथ खाएं


By Amrendra Kumar Yadav12, Nov 2023 01:20 PMjagran.com

मिश्री

मिश्री को आयुर्वेद में विशेष स्थान है। मिश्री में बहुत सारे गुण पाए जाते हैं। मिश्री का सेवन कुछ चीजों के साथ करने पर इसके फायदे बढ़ जाते हैं।

शरीर को मिलते हैं फायदे

मिश्री खाने से शरीर को कई लाभ मिलते हैं। इससे कई तरह की बीमारियां दूर रहती हैं व शरीर स्वस्थ रहता है।

मिश्री और आंवला का करें सेवन

मिश्री और आंवला का एक साथ सेवन करने से बालों की समस्या दूर होती है। इसको खाने से बाल स्वस्थ रहते हैं।

सोंठ और मिश्री

सोंठ और मिश्री का सेवन स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। मिश्री और सोंठ का सेवन करने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है और भूख न लगने की समस्या भी दूर होती है।

सर्दी-जुकाम से राहत

मिश्री और सोंठ का सेवन करने से सर्दी-जुकाम की समस्या से राहत मिलती है। खांसी से परेशान हैं, तो इसका सेवन बहुत लाभकारी है।

सौंफ और मिश्री

मिश्री और सौंफ के फायदे तो हर कोई बताता है। अक्सर रेस्टोरेंट में खाने के बाद भी इसे सर्व किया जाता है। इसे खाने से पाचन तंत्र दुरूस्त रहता है। इसका रोजाना सेवन करने से एनर्जी मेनटेन रहती है और स्पर्म की क्वालिटी सही रहती है।

मिश्री और त्रिफला

मिश्री और त्रिफला का सेवन आंखों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। त्रिफला चूर्ण में मिश्री और घी मिलाकर खाने से आंखों की रोशनी तेज होती है।

उल्टी और जी मिचली से राहत

उल्टी और जी मिचली की समस्या हो रही है तो मिश्री को चूसते रहें, इससे जी मिचली की समस्या दूर होती है।

पढ़ते रहें

लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें JAGRAN.COM