नाक में सरसों का तेल डालने से क्या होता है?


By Priyam Kumari04, Oct 2025 12:25 PMjagran.com

नाक में सरसों तेल डालने के फायदे

सरसों के तेल के कई स्वास्थ्य लाभ हैं। इसकी दो-तीन बूंदें नाक में डालने से कई हेल्थ प्रॉब्लम्स से राहत मिल सकती है। आइए इसके अद्भुत लाभों के बारे में और जानें।

सर्दी और खांसी से राहत

नाक में सरसों का तेल डालने से श्वसन मार्ग में जमा बलगम और सूजन कम होती है। इससे सर्दी, खांसी और जुकाम जल्दी ठीक होते हैं।

सिरदर्द और माइग्रेन में राहत

नाक में तेल डालने से साइनस और नाक के मार्ग साफ होते हैं। इसके नियमित उपयोग से सिरदर्द और माइग्रेन कम होने में मदद मिलती है।

नाक की सफाई और नमी बनाएं

शुष्क मौसम में नाक के अंदर की नमी कम हो जाती है। सरसों का तेल नाक के अंदर की सूखापन दूर करके संक्रमण से बचाता है।

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाएं

सरसों के तेल में एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण होते हैं। नाक में इस्तेमाल से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता में सुधार आता है।

एलर्जी और धूल से बचाव

सरसों का तेल नाक में एक प्रोटेक्टिव लेयर बनाता है। इससे धूल, परागकण और एलर्जीज से होने वाली परेशानियों में राहत मिलती है।

सांस लेने में आसानी

सर्दियों या प्रदूषण के समय नाक में तेल डालने से श्वसन मार्ग खुला रहता है। सांस लेना आसान होता है और आराम महसूस होता है।

गले और फेफड़ों की सुरक्षा

नाक से ही गले और फेफड़े प्रभावित होते हैं। सरसों का तेल नाक में डालने से ये अंग भी संक्रमण से सुरक्षित रहते हैं।

नाक में सरसों तेल डालने से ये फायदे होते हैं। हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva