अधिकतर लोग आलू को अनहेल्दी मानते हैं। इसे खाने से डायबिटीज और मोटापे की समस्या का खतरा होता, ऐसा लोग मानते हैं।
हालांकि अधिकतर लोग फ्रेंच फ्राइज और चिप्स आदि के रूप में आलू का इस्तेमाल करते हैं, जो सेहत के लिए नुकसानदेह होता है।
अगर इसका इस्तेमाल सही तरीके से किया जाए, तो आलू के फायदे भी हैं। आलू में मौजूद कार्बोहाइड्रेट का सही तरीके से इस्तेमाल करने पर इससे ढेरों लाभ मिलते हैं।
आलू में पोटैशियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो हार्ट हेल्थ और मसल्स के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है।
अगर आलू का इस्तेमाल सीमित मात्रा में किया जाए, तो इससे वजन कम करने में आसानी मिलती है।
आलू में फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो डाइजेस्टिव सिस्टम को सही रखने में मदद करते हैं। कब्ज आदि की समस्या से भी राहत मिलती है।
आंतों की सेहत के लिए भी आलू बहुत फायदेमंद होता है। इसमें प्रीबायोटिक पाया जाता है, जो आंतों में गुड बैक्टीरिया पनपने में मदद करते हैं।
आलू में विटामिन-सी की पर्याप्त मात्रा पाई जाती है। इससे इम्यूनिटी मजबूत होती है और रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।
लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें JAGRAN.COM