पेयर योगासन इन बीमारियों में आता है काम


By Farhan Khan04, Aug 2025 05:37 PMjagran.com

योग रखता है हेल्दी

भारतीय संस्कृति में योग करने की परंपरा रही है। यह हमारे शरीर और मन दोनों को हेल्दी रखने का काम करता है। आपको भी रोजाना सुबह में कम से कम 5 मिनट योग करना चाहिए।

पेयर योगासन करने के फायदे

आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप रोजाना पेयर योगासन करते हैं, तो इससे आपके शरीर को क्या लाभ मिल सकते हैं? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।

पेयर योगासन में क्या होता है?

पेयर योगासन के बारे में कहा जाता है कि यह आसन पति और पत्नी मिलकर एक साथ करते हैं। इससे रिश्ते में मजबूत आती है और नेगेटिविटी का भी खात्मा होता है।

पेयर योगासन में कितने योग आते हैं?

पेयर योगासन में कई तरह के योगासन आते हैं। इन योगासन में भुजंगासन, वीरभद्रासन और ताड़ासन आदि शामिल है। हम आपको भुजंगासन के बारे में बताएंगे।

भुजंगासन करने का तरीका

भुजंगासन के लिए सबसे पहले जमीन पर लेट जाएं। अब अपनी दोनों हथेलियों को फर्श पर कंधे की चौड़ाई से अलग रखें। अब शरीर के निचले भाग को जमीन पर रखते हुए सांस लेनी है।

भुजंगासन में सांस छोड़ें

इस दौरान छाती को फर्श पर उठाते हुए छत की तरफ देखना है। आखिर में सांस छोड़ते हुए शरीर को फर्श पर दोबारा लेकर आना है। सुबह में 2 से 3 बार आपको ऐसा करना है।

भुजंगासन पार्टनर के साथ करें

हालांकि आपको इस बात का ख्याल रखना है कि जब आप यह योगासन कर रहे हो, तो आपका पार्टनर भी आपके साथ यही स्टेप्स कर रहा हो। तभी पेयर आसन होगा।

भुंजगासन से दूर होता है तनाव

अगर आप अपने पार्टनर के साथ नियमित रूप से भुंजगासन करते हैं, तो इससे आपको डिप्रेशन और तनाव से छुटकारा मिल सकता है। ऐसे में रोज यह आसन करें।

लेख में दी गई सलाह और सुझाव केवल सामान्य सूचना के उद्देश्य से हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com