भाई-बहन के प्यार का बंधन यानी रक्षाबंधन का त्योहार नजदीक आ गया है। इस खास मौके पर हर कोई खूबसूरत दिखने की चाह रखता है।
रक्षाबंधन की तैयारी कई दिनों पहले से ही शुरू हो जाती है। ऐसे में अपनी भाभी को कुछ गिफ्ट करना चाहते हैं, तो इन साड़ियों से आइडिया लें।
जरी के काम और रिच फैब्रिक वाली बनारसी साड़ी हर भाभी की वार्डरोब में होनी चाहिए। इस तरह की साड़ी रॉयल लुक देती है।
चंदेरी साड़ी सिंपल, एलिगेंट और गर्मियों के लिए परफेक्ट है। यह साड़ी सादगी में भी स्टाइल देती है।
अगर आपकी भाभी को मॉडर्न फैशन पसंद है, तो जॉर्जेट साड़ी ऑप्शन बेस्ट रहेगा। इसे देखकर वह एकदम खुश हो जाएंगी।
रक्षाबंधन पर गिफ्ट के लिए टिशू सिल्क साड़ी बेस्ट ऑप्शन है। यह ऑफिस गोइंग भाभी के लिए एक शानदार गिफ्ट है।
राखी पर भाभी कुछ हटके देना चाहते हैं, तो ऐसी नेट साड़ी से आइडिया लें। यह उनको स्टाइलिश और ग्लैमरस लुक देगा।
अगर आपकी भाभी प्रिंटेड साड़ी पहनने की शौकीन है, तो अंकिता जैसी फ्लोरल प्रिंट साड़ी एकदम बेस्ट है।
राखी पर इन साड़ियों को गिफ्ट करें। फैशन से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram