नीम में कई औषधीय गुण पाए जाते हैं। इसका उपयोग करने से कई तरह की समस्याएं दूर होने लगती हैं। आइए जानते हैं कि किन समस्याओं नीम की छाल रामबाण है?
इसमें एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटीवायरल और एंटीऑक्सीडेंट जैसे गुण पाए जाते हैं। ये सभी गुण शरीर को रोगों से बचाने में मदद करते हैं।
शरीर मे चोट लगने से लेकर बालों की समस्या को दूर करने तक नीम की छाल के फायदे होते हैं। इसकी छाल को पीसकर फेस पैक भी बना सकते हैं।
चोट लगने या घाव होने पर नीम की छाल का लेप बनाकर लगाना चाहिए। नीम में पाया जाने वाला एंटीसेप्टिक गुण घाव को ठीक करने में मदद करता है। इसमें थोड़ा सा हल्दी भी मिला सकते हैं।
अक्सर लोगों के पीठ पर दाने या खुजली की समस्या होती रहती है। ऐसे लोगों को नीम की छाल को उबालकर उसके पानी का उपयोग करना चाहिए। इससे दाने और खुजली की समस्या दूर होने लगती है।
अगर स्कैल्प पर परतदार डैंड्रफ है तो नीम की छाल के पानी को स्कैल्प पर लगाकर धोना चाहिए। इसमें पाया जाने वाला एंटीबैक्टीरियल गुण डैंड्रफ की समस्या को दूर करने में मदद करता है।
कई लोग एक्ने की समस्या का सामना करते रहते हैं। ऐसे लोगों को नीम की छाल को पीसकर चेहरे पर लगानी चाहिए। इससे एक्ने की समस्या दूर होने लगती है।
नीम की छाल को पीसकर इसमें कपूर मिलाकर फोड़े वाले स्थान पर लगाना चाहिए। इसमें पाया जाने वाला एंटीबैक्टीरियल गुण फोड़े से बैक्टीरिया को बाहर निकाल देता है।
शरीर को हेल्दी रखने वाली चीजों और उसके उपयोग के बारे में जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें JAGRAN.COM के साथ