रोज 45 मिनट मॉर्निंग वॉक करने से दूर होती हैं बीमारियां


By Akanksha Jain20, Apr 2024 04:05 PMjagran.com

मॉर्निंग वॉक के फायदे

शरीर को तंदुरुस्त रखने के लिए हेल्दी खाना बहुत जरूरी होता है, इसके साथ ही फिट रहने के लिए मॉर्निंग वॉक भी करना चाहिए।

रोज करें 45 मिनट वॉक

अगर आप रोज 45 मिनट मॉर्निंग वॉक करते हैं तो आपका शरीर फिट होगा और कई बीमारियों से भी आप बचेंगे। तो चलिए जानते हैं मॉर्निंग वॉक करने से क्या फायदा होता है।

कम होता है वजन

अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं लेकिन वर्कआउट करने का समय नहीं हैं तो आप सुबह 45 मिनट वॉक जरूर करें।

मजबूत होता है इम्यून सिस्टम

सुबह की ताजी हवा में सैर करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। जिससे आप कई तरह के संक्रमण और बीमारियों से बच सकते हैं।

जोड़ों का दर्द होता है दूर

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, टहलने से जोड़ों में अधिक ऑक्सीजन मिलते हैं, जिससे उन्हें दर्द से आराम मिलता है और बेहतर महसूस होता है।

डायबिटीज कंट्रोल होता है

अगर आप शुगर के मरीज हैं, तो अच्छी डाइट फॉलो करें। इसके अलावा आप नियमित रूप से सुबह टहलने तो आपके लिए काफी फायदेमंद साबित होगा।

दिल के लिए फायदेमंद

रोजाना पैदल चलते से हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा मिलता है और दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है।

हाई बीपी कंट्रोल

सुबह-सुबह अगर आप वॉक करते हैं तो आपका बीपी भी कंट्रोल में रहता है। अगर आप हाई बीपी के मरीज हैं तो सुबह जरूर वॉक करें।

इसी तरह की और खबरे पढ़ने के लिए आप jagran.com पर विजिट कर सकते हैं।

पान खाने से सेहत को मिलते हैं ये फायदे