आज के समय में खुद को फिट रखना बहुत जरूरी है। इसके लिए ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए जिससे शरीर हो फायदा हो।
इसे सहजन के नाम से भी जाना जाता है। इसके पत्ते में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसका सेवन करना शरीर के लिए फायदेमंद होता है।
इसमें पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। इसके अलावा कैल्शियम, पोटैशियम, फॉस्फोरस, आयरन और विटामिन सी पाया जाता है। ये सभी हेल्थ के लिए फायदेमंद होते हैं।
मोरिंगा के पत्ते में पर्याप्त मात्रा में आयरन पाया जाता है। इस पत्ते का सेवन करने से खून साफ होने लगता है और ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर रहता है।
मोरिंगा की पत्तियों में फाइटोकेमिकल्स होते हैं, जो ब्लड शुगर को कम करने में मदद करते हैं। इस पत्ती को खाने से डायबिटीज बढ़ने का खतरा कम हो जाता है।
मोरिंगा की पत्तियां फाइटोन्यूट्रिएंट्स और विटामिन सी से भरपूर होती हैं, जो शरीर में इम्यूनिटी को मजबूत करने में मददगार है। यह शरीर को कई रोगों से बचाने में भी मदद करते हैं।
मोरिंगा की पत्तियों में पर्याप्त मात्रा में विटामिन-ए होता है। यह आंख की रोशनी को बरकरार रखने में मदद करता है। इसके अलावा मोतियाबिंद जैसी समस्या से भी बचाता है।
मोरिंगा के पत्ते थकान और कमजोरी को दूर करने में मदद करते हैं। इसमें पाया जाने वाला आयरन और विटामिन-ए शरीर को हेल्दी रखने में मदद करता है।
लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ