स्वस्थ शरीर के लिए पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है, इसके लिए डाइट में कई चीजों को शामिल किया जाता है, जिनमें दालें बहुत प्रमुख हैं। दालों में प्रोटीन, विटामिन्स और कई जरूरी तत्व पाए जाते हैं।
मसूर की दाल सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है, इसमें प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, थाइमिन पाया जाता है। इससे मिलने वाले फायदों के बारे में बताएंगे।
मसूर की दाल बच्चों की ग्रोथ में सहायक होती है, इसके अलावा इसके सेवन से मसल्स और हड्डियां मजबूत होती हैं।
मसूर की दाल में पर्याप्त मात्रा में फाइबर पाया जाता है, इससे पाचन दुरुस्त रहता है और कब्ज आदि की शिकायत नहीं होती है।
डायबिटीज की समस्या से परेशान लोगों को मसूर की दाल का सेवन करने की सलाह दी जाती है, क्योंकि इसमें लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है जो ब्लड शुगर को नियंत्रित करता है।
मसूर की दाल वेट लॉस में भी मददगार होती है, इसमें लो कैलोरी पाई जाती है। इसके रोजाना सेवन से वजन नियंत्रित होता है।
इसमें आयरन की पर्याप्त मात्रा पाई जाती है, इसके सेवन से एनीमिया की शिकायत दूर होती है। मसूर की दाल से शरीर में हीमोग्लोबितन की कमी नहीं होती है।
मसूर की दाल दिल के स्वास्थ्य के लिए अच्छी होती है, इसमें पाए जाने वाले पोटैशियम, फोलेट तत्व दिल संबंधी बीमारियों का खतरा कम करते हैं।
मसूर की दाल का सेवन करने से सेहत को ये लाभ मिलते हैं, लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Jagran.Com