1 चुटकी हींग से दूर हो जाते हैं ये गंभीर रोग


By Ashish Mishra11, Mar 2024 06:00 AMjagran.com

हींग का उपयोग

अक्सर लोग खाने के स्वाद बढ़ाने के लिए हींग का उपयोग करते हैं। आइए जानते हैं कि हींग का सेवन करने से कौन से रोग दूर होने लगते हैं?

हींग में पाए जाने वाले पोषक

इसमें पर्याप्त मात्रा में फाइबर, पोटैशियम, कैल्शियम और आयरन पाया जाता है। इसके अलावा औषधीय गुण भी पाए जाते हैं। इसे खाने से सेहत को की फायदे होते हैं।

हींग खाने से दूर होती है ये समस्या

अक्सर लोग हींग को खाने में मिलाकर खाते हैं। इसके उपयोग से खाने का स्वाद बढ़ जाता है और कई रोग भी दूर होने लगते हैं।

ब्लड शुगर को कंट्रोल करना

रोजाना हींग का सेवन करने से ब्लड शुगर कंट्रोल होने लगता है। इसका सेवन पानी के साथ कर सकते हैं। यह ब्लड को साफ रखने में भी मदद करता है।

पाचन से जुड़ी समस्या दूर करने में मददगार

अगर आप पाचन से जुड़ी समस्या का सामना कर रहे हैं तो हींग का सेवन करें। इससे कब्ज और गैस जैसी समस्या दूर होने लगती है।

सर्दी-जुकाम से छुटकारा

कई बार लोगों को सर्दी-जुकाम हो जाता है। इस दौरान पानी में हींग डालकर पीना अच्छा माना जाता है। इसके अलावा आप इसे छाती पर भी मालिश कर सकते हैं।

सूजन को कम करना

हींग में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाया जाता है। शरीर में सूजन होने पर हींग का उपयोग करना लाभकारी माना जाता है। इससे सूजन कम समस्या दूर होने लगती है।

स्किन के लिए लाभदायक

चेहरे पर हींग का लेप लगाने स ग्लोइंग बढ़ने लगती है। इसके अलावा पिंपल्स और झुर्रियों से भी छुटकारा मिलता है।

पढ़ते रहें

शरीर को हेल्दी रखने के लिए खाए जाने वाले पोषक युक्त पदार्थों के बारे में जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ