अक्सर लोग गर्मी में मौसम में लौकी खाना पसंद करते हैं। इसे खाने से शरीर दुरुस्त रहता है। आइए जानते हैं कि लौकी का जूस पीने के क्या फायदे होते हैं?
इसमें फाइबर, विटामिन-ए, विटामिन-सी, आयरन और मैग्नीशियम पाया जाता है। इसे खाने से शरीर को पर्याप्त एनर्जी मिलती है।
लौकी में फाइब के अलावा कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसका जूस पीने से कफ से जुड़ी समस्या दूर होने लगती है। इसके साथ ही गले की खराश से भी छुटकारा मिलता है।
अगर आप वजन बढ़ने की समस्या का सामना कर रहे हैं तो 1 गिलास लौकी का जूस पिएं। इससे तेजी से वजन कंट्रोल होने लगता है।
शरीर में यूरिक एसिड बढ़ने से घुटनों में दर्द होने लगता है। यूरिक एसिड को कंट्रोल करने के लिए लौकी का जूस पीना चाहिए। इससे सूजन भी कम होने लगती है।
लौकी में सोल्यूबल फाइबर पाया जाता है। इसका जूस पीने से पाचन से जुड़ी समस्या दूर होने लगती है। इसके साथ ही एसिडिटी और कब्ज की समस्या बी दूर होती है।
रोजाना लौकी का जूस पीने से हार्ट से जुड़ी परेशानी होने का खतरा नहीं रहता है। इसे पीने से शरीर को मजबूती मिलती है।
लौकी में पोटैशियम की पर्याप्त मात्रा होती है। इसे पीने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल होने लगता है। इसके अलावा ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर रहता है।
शरीर को हेल्दी रखने के लिए खाएं जाने वाले पोषक तत्व के बारे में जानने और लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ