इन 4 मर्ज की 1 दवा है मण्डूकपर्णी का पौधा


By Farhan Khan21, Mar 2025 09:00 PMjagran.com

मंडूकपर्णी पौधे के फायदे

आयुर्वेद में मंडूकपर्णी का पौधा विशेष महत्व रखता है। इसे गोटू कोला के नाम से भी जाना जाता है। आइए जानते हैं कि मण्डूकपर्णी का पौधा किन बीमारियों को दूर करने में रामबाण माना जाता है।

स्ट्रेस से मिलेगी निजात

अगर आपको हर छोटी-छोटी बातों पर स्ट्रेस होने लगता है, तो मण्डूकपर्णी आपके लिए किसी रामबाण से कम नहीं है। कुछ ही दिनों में आपको इसका असर नजर आ जाएगा।

जोड़ों के दर्द में आराम

मण्डूकपर्णी में एशियाटिक एसिड और मेडेकैसिक एसिड जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो आपको जोड़ों के दर्द और सूजन में आराम दे सकते हैं।

अनिद्रा से राहत

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, जो लोग अनिद्रा की समस्या से जूझ रहे हैं, उन्हें मण्डूकपर्णी के चूर्ण का सेवन करना चाहिए। इससे समस्या का निदान हो जाएगा।

कैंसर में लाभकारी

मण्डूकपर्णी का सेवन करने से कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी को कम किया जा सकता है, क्योंकि इसमें मौजूद औषधीय गुण कैंसर के प्रभाव को कम करने में प्रभावी होते हैं।

अल्जाइमर का खतरा होगा कम

आज के समय में अल्जाइमर तेजी से फैल रही है। हालांकि, यह बीमारी बुजुर्गों में ज्यादा देखने को मिलती है, लेकिन इसकी चपेट में कम उम्र के लोग भी आ रहे हैं।

मण्डूकपर्णी का सेवन करें

अल्जाइमर में इंसान चीजें भूलने लगता है। यह एक मानसिक बीमारी है। अगर आपके साथ भी कुछ ऐसा हो रहा है, तो आपको मण्डूकपर्णी का सेवन एक बार जरूर करना चाहिए।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com