अक्सर लोग आंवले का सेवन करते हैं। इससे शरीर में कई बदलाव दिखने लगते हैं। आइए जानते हैं कि रोज 1 आंवला खाने से क्या होता है?
शरीर को हेल्दी रखने के लिए खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इसके लिए डाइट में पोषक युक्त चीजों को शामिल करना चाहिए।
इसमें पर्याप्त मात्रा में विटामिन सी, आयरन, पोटैशियम, कैल्शियम और फ्लेवोनॉयड्स आदि पाए जाते हैं। इसे खाने से सेहत को कई फायदे होते हैं।
आंवले में फाइबर भरपूर मात्रा में होता है। इसे खाने से पाचन से जुड़ी समस्याएं जैसे अपच और कब्ज से छुटकारा मिलता है। इसके साथ ही, पेट हमेशा साफ रहता है।
आंवला डायबिटीज के मरीजों के लिए रामबाण होता है। इसमें क्रोमियम होता है, जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है। रोज 1 आंवला खाने से इन्सुलिन सेंसटिविटी बढ़ने लगती है।
आंवले में विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो इम्यूनिटी को मजबूत करने में मदद करते हैं। इसे सुबह खाने से शरीर में इंफेक्शन होने का खतरा कम रहता है।
आंवला बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मददगार है। रोज 1 आंवला खाने से ब्लड प्रेशर का खतरा नहीं रहता है और हार्ट हेल्दी रहता है।
आंवला में एंटी-ऑक्सीडेंट्स और विटामिन-सी होते हैं, जो स्किन के लिए फायदेमंद होते हैं। इसे खाने से स्किन से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं और चेहरे पर चमक आने लगती है।
शरीर को हेल्दी रखने वाली चीजों के बारे में जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ