किचन में रखे कई मसाले ऐसे होते हैं, जो सेहत के लिए रामबाण माने जाते हैं। इनमें काली इलायची भी शामिल है। यह खाने को टेस्टी बनाने का काम करती है।
काली इलायची में विटामिन्स, थायमिन, रिबोफ्लेविन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-बैक्टीरियल, और एंटी-माइक्रोबियल गुण पाए जाते हैं।
आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप काली इलायची का पानी पीते हैं, तो इससे सेहत को क्या लाभ मिल सकते हैं? आइए, इसके बारे में विस्तार से जानें।
जिन लोगों का पाचन अक्सर खराब रहता है, उन्हें एक बार डाइट में काली इलायची वाला पानी शामिल करना चाहिए। इससे उन्हें काफी आराम मिलेगा।
डायबिटी में अक्सर हेल्दी ड्रिंक का सेवन करने की सलाह दी जाती है। काली इलायची का पानी इन्हीं ड्रिंक्स में शामिल है। इससे शुगर लेवल कंट्रोल में रहेगा।
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अगर आप डाइट में काली इलायची का पानी शामिल करते हैं, तो इससे आपका वजन कम हो सकता है। इस पानी में फाइबर पाया जाता है, जो वजन घटाने में मदद करता है।
अगर आपके मुंह से बदबू आती है, तो इसके लिए काली इलायची का पानी पिया जा सकता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व मुंह की बदबू से निजात दिला सकते हैं।
लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com