लौकी खाने से क्या लाभ होता है?


By Amrendra Kumar Yadav13, Feb 2024 10:00 PMjagran.com

लौकी है बहुत फायदेमंद

लौकी हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होती है, इसका इस्तेमाल कई तरीकों से किया जाता है। इसे सब्जी के रूप में इस्तेमाल किया जाता है तो कुछ लोग इसका जूस पीना भी पसंद करते हैं।

पोषक तत्वों से भरपूर

लौकी में भरपूर मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं, इसमें आयरन, फाइबर, पोटैशियम जैसे जरूरी तत्व पाए जाते हैं।

मिलते हैं ये गजब के फायदे

लौकी का सेवन करने से शरीर को गजब के फायदे मिलते हैं, लौकी का सेवन नियमित रूप से करने पर वजन कम करने से लेकर स्वास्थ्य संबंधी कई लाभ मिलते हैं।

वजन कम करने में लौकी है बहुत कारगर

लौकी वजन कम करने में भी बहुत सहायक होती है, इसके लिए लौकी के जूस का सेवन कर सकते हैं। लौकी का जूस रोज पीने से जल्द ही फैट कम होता है।

अनिद्रा की शिकायत होती है दूर

कई बार लोगों को सही से नींद नहीं आती, ऐसे में लौकी का सेवन बहुत फायदेमंद होता है, लौकी के सेवन से नींद की क्वालिटी बेहतर होती है और नींद अच्छी आती है।

टॉक्सिंस होते हैं बाहर

लौकी के जूस का सेवन करने से शरीर में मौजूद टॉक्सिंस बाहर होते हैं, और शरीर स्वस्थ रहता है। इसके सेवन से पाचन संबंधी शिकायत नहीं होती है।

ब्लड प्रेशर रहता है नियंत्रित

लौकी के सेवन से ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है, इसका जूस पीने बैड कोलेस्ट्रॉल कम होता है जिससे कोलेस्ट्रल का लेवल नियंत्रित रहता है।

स्ट्रेस होता है दूर

लौकी के सेवन से स्ट्रेस दूर होता है, और एनर्जेटिक रहकर काम कर सकेंगे। लौकी का जूस पीने से सफेद बालों की समस्या दूर होती है।

पढ़ते रहें

लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com