ड्राई फ्रूट्स हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं, इससे हमारे शरीर में पोषक तत्वों की पूर्ति होती है और भरपूर एनर्जी मिलती है।
हालांकि हर चीज को खाने का समय होता है, ड्राई फ्रूट्स का सेवन खाली पेट नहीं करना चाहिए। खाली पेट इनका सेवन करने से कई तरह की परेशानियां होती हैं।
खाली पेट अंजीर का सेवन करने से पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं क्योंकि इसमें फाइबर की पर्याप्त मात्रा पाई जाती है जिसे पचाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
किशमिश का सेवन खाली पेट करने से शरीर में ब्लड शुगर लेवल बढ़ता है, क्योंकि इसमें हाई शुगर पाया जाता है। हाई शुगर की वजह से दिनभर सुस्ती महसूस हो सकती है।
वैसे तो खजूर सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है लेकिन इसका सेवन खाली पेट करने से शरीर में ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है, इसलिए खाली पेट इसका सेवन करने से बचना चाहिए।
अखरोट स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है, लेकिन खाली पेट इसका सेवन करने से पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। अखरोट ओमेगा फैटी-एसिड से भरपूर होते हैं।
सुबह खाली पेट आलूबुखारा खाने से पाचन तंत्र पर बुरा असर पड़ता है, खाली पेट इनका सेवन करने से लूज मोशन की समस्या हो सकती है।
खाली पेट खुबानी का सेवन करने से भी बचना चाहिए, इसमें फाइबर की पर्याप्त मात्रा पाई जाती है जिससे पाचन संबंधी समस्याएं होती हैं।
लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com